देहरादून: पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप ने इंस्पेक्टर व दारोगाओं के तबादले कर दिए हैँ। इनमें सात इंस्पेक्टर व 31 दारोगा शामिल हैं। ट्रांसफर लिस्ट में कुछ इंस्पेक्टर व दारोगा वह हैं जिनका तबादला वर्ष 2024 में हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उनके तबादले रूक गए थे।

आइजी गढ़वाल ने ट्रांसफर लिस्ट जारी करने के साथ ही ट्रांसफर हुए इंस्पेक्टर व दारोगाओं को कार्यमुक्त करने की तिथि भी घोषित कर दी है। सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को निर्देशित किया गया है कि ट्रांसफर हुए इंस्पेक्टर व दारोगाओं को 21 मार्च तक कार्यमुक्त कर दें
आइजी राजीव स्वरूप ने बताया कि वार्षिक नीति-2020 के अनुक्रम में तबादले किए गए हैँ। सभी एसएसपी व एसपी को निर्देशित किया गया है कि उन्हें समय पर कार्यमुक्त कर दें। किसी भी दशा में ट्रांसफर होने वाले इंस्पेक्टर व दारोगा को 22 मार्च तक ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश जारी किए गए हैँ।

More Stories
गोकशी की घटनाओ का अन्जाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
घर से गये नाबालिक को सकुशल ढूढ़कर दून पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां
भारी वर्षा की चेतावनी- सात जनपदों में प्रशासन अलर्ट मोड पर, मौसम विज्ञान विभाग ने फ्लैश फ्लड का अलर्ट किया है जारी