जयपुर
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर दोनों राज्यों के बीच पर्यटन की संभावनाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की।
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से उनके जयपुर स्थित आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने दोनों राज्यों के बीच पर्यटन की संभावनाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात के बाद बताया कि महाभारत काल के दौरान पाण्डवों ने उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। राजस्थान में भी पाण्डव कई स्थानों पर घूमे इस लिए दोनों राज्य मिल कर महाभारत सर्किट का विस्तार करेंगे।
उन्होंने बताया कि राजस्थान के गणगौर उत्सव की बड़ी मान्यता है। इस उत्सव में यह माना जाता है कि माता गौरी (पार्वती) अपने पीहर यानी मायके आती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती हिमालय की पुत्री (शैलपुत्री) हैं और उनका मायका उत्तराखंड का हिमालय क्षेत्र ही है। इसलिए दोनों राज्यों के बीच पौराणिक और सांस्कृतिक स्तर पर गहरे जुड़ाव को देखते हुए उत्तराखंड और राजस्थान के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान आवश्यक है।
The post महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा first appeared on MJ.
The post महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना