अल्मोड़ा। निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया का सोमवार को आखिरी दिन था। मेयर पद पर भाजपा, कांग्रेस के साथ ही चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया।समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्रत्याशियों ने रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय पहुंचकर नामांकन फार्म जमा कराया गया। सभी प्रत्याशी अपनी जीत के लिए आश्वस्त दिखाई दिए। इस दौरान सुरक्षा के तहत भारी पुलिस फोर्स तैनात रही।
मेयर के लिए पहली बार हो रहे चुनाव में भाजपा ने अजय वर्मा अपर दांव खेला है। नामांकन कराने के लिए वह कलेक्ट्रेट गेट तक अपने समर्थकों संग पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान मुख्य रूप से जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, धमेंद्र बिष्ट, कुंदन लटवाल, रवि रौतेला, गंगा बिष्ट, कैलाश गुरुरानी, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस ने नामांकन से पहले शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत झोंकी। चौघानपाटा से पूरे बाजारभर में जुलूस निकाला। जिसके बाद प्रत्याशी भैरव गोस्वामी ने कलेक्ट्रेट आरओ कक्ष में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, आनंद बगडवाल, तारा चंद्र जोशी, निर्मत रावत समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा भाजपा कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में कूदे चार प्रत्याशियों अमन अंसारी, मनोज वर्मा, मदन मोहन वर्मा, विनोद गिरी गोस्वामी ने मेयर पद के लिए नामांकन पर्चा दाखिल किया है।
पार्षद के लिए 154 ने किया नामांकन
नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन सोमवार देर शाम तक चली पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया में 95 दावेदारों ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन के समापन तक कुल 154 पार्षदों के नामांकन किया है। वही, चिलियानौला नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए कुल 8 लोगों ने नामांकन किया है। यहां सभासद के कुल 20 नामांकन दाखिल हुए। भिकियासैंण नपं में अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 तथा सभासद पद के लिए कुल 13 नामांकन हुए। द्वाराहाट नपं में अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 नामांकन हुए तथा सभासद के कुल 14 नामांकन हुए। चौखुटिया नपं में अध्यक्ष पद के लिए कुल 3 नामांकन हुए तथा सभासद के लिए यहां 17 लोगों ने पर्चा दाखिल किया है।

More Stories
चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
डॉ. अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय में कार्यशाला, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री, राज्य में सुधरेगी कनेक्टिविटी, पयर्टन, तीर्थाटन को मिलेगी अभूतपूर्व गति