देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में उपनल कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जोशी के समक्ष समान कार्य के लिए समान वेतन एवं उपनल कर्मचारियों को नियमित करने की मांग प्रमुखता से रखी।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और मामले पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि शीघ्र ही उपनल कर्मचारियों के हित में उपयुक्त निर्णय लिया जाएगा, जिससे उन्हें राहत मिल सके।
इस दौरान उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद, हरीश कोठारी, पीएस बोरा, जगतराम भट्ट उपस्थित रहे।
The post सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी, मंत्री बोले-सरकार उपनल कार्मिकों के प्रति संवेदनशील first appeared on MJ.
The post सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी, मंत्री बोले-सरकार उपनल कार्मिकों के प्रति संवेदनशील appeared first on MJ.

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद