कोतवाली नगर
एसएसपी देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था तथा आमजन के आवागमन को बाधित कर फुटपाथों/सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 03/01/2025 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पलटन बाजार में फुटपाथों व दुकानों के बाहर रिंग/फड/ठेली लगाकर लोगों का आवागमन अवरूद्ध करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान दुकानों के बाहर रिंग/फड ठेली लगाने वाले 24 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 6000/- रू0 का संयोजन शुल्क वसूला गया तथा दुकानों के बाहर सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर लगाई गयी 15 रिंगो तथा 20 ठेलियों को जब्त कर कोतवाली में दाखिल किया गया।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना