देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थो को अपने-अपने क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो तथा संदिग्धो के सत्यापन हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के अनुपालन मे आज दिनांक 26-10-2025 को जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों एवं किरायेदारो का सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 960 लोगों का सत्यापन किया गया तथा अनियमितता पाये जाने तथा किरायेदारो का सत्यापन न कराने वाले 94 व्यक्तियो का 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर 02
9,40,000/ रूपये का जुर्माना किया गया। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर 65 व्यक्तियों पुलिस द्वारा थाने पर लाकर पूछताछ की गई तथा 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 130 व्यक्तियों का चालान कर 32500 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया।
*कार्यवाही का विवरण:-*
*1- कुल सत्यापन* – 960
*2- 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या* – 94
*3- 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किया गया जुर्माना* – 9 लाख 40 हजार रू0
*4- थाने पर लाये गये संदिग्धों की संख्या* – 65
*5- 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानो की संख्या*- 130
6- वसूला गया जुर्माना – 32,500/- ₹
The post एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, 65 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर की गई पूछताछ first appeared on MJ.
The post एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, 65 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर की गई पूछताछ appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना