आज दिनाँक 04 दिसम्बर 2024 को CCR देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि पटेलनगर थाने के पीछे एक डेढ़ वर्षीय बच्चा नाले में गिर गया है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से SI रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
मौके पर ज्ञात हुआ कि यह घटना रात्रि की है जिसमे एक डेढ़ वर्षीय बच्चा नाले में गिर गया था।
SDRF टीम द्वारा थाने के पीछे नाले में संभावित स्थानों पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभी बच्चे का पता नही चल पाया है। टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही है।
*लापता बच्चे का विवरण:*- -कृष पुत्र कृष्णा r/o हारून बस्ती डेरा खास, देहरादून, उम्र-डेढ़ वर्ष

More Stories
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन, विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता-मुख्यमंत्री
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी, जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति