जनपद हरिद्वार के विधान सभा क्षेत्र रूडकी में रेलवे ब्रिज के पास पीरबाबा कालोनी व रेलवे स्टेशन को जोडने हेतु निर्माणाधीन 80 मीटर पैदल सेतु दिनांक 31.10.2024 की पूर्वान्ह में क्षतिग्रस्त होने की घटना की प्रारम्भिक जांच हेतु निम्नवत जांच समिति गठित की जाती हैः-

1- मुख्य अभियन्ता, क्षेत्रीय कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, देहरादून।
अध्यक्ष
2- अधीक्षण अभियन्ता, सप्तम वृत्त, लोक निर्माण विभाग, गोपेश्वर।
सदस्य
अधीक्षण अभियन्ता, डिजाईन सेल, प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष, लो०नि०वि०, देहरादून उपरोक्त समिति निर्माणाधीन क्षतिग्रस्त सेतु के क्षति के कारणों की प्रारम्भिक जांच आख्या अधिकतम 07 दिन के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगी।

More Stories
गोकशी की घटनाओ का अन्जाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
घर से गये नाबालिक को सकुशल ढूढ़कर दून पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां
भारी वर्षा की चेतावनी- सात जनपदों में प्रशासन अलर्ट मोड पर, मौसम विज्ञान विभाग ने फ्लैश फ्लड का अलर्ट किया है जारी