June 12, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

खराब मौसम की भेंट चढ़ा राहुल गांधी का अल्मोडा दौरा, कांग्रेस की चुनावी तैयारी को लगा बड़ा झटका, राहुल ने वीडियो कॉल के जरिये किया लोगो को संबोधित, भविष्य में पुनः उत्तराखंड आने की कही बात

देहरादून

नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा मौसम की भेंट चढ़ गया। राहुल गांधी दिल्ली से हवाई सफर करके पंतनगर पहुंचे भी, लेकिन अचानक सभी दौरे रद्द कर वापस दिल्ली के लिए लौट गए हैं। पंतनगर एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार, खराब मौसम के कारण वे अल्मोड़ा रैली सहित कई अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं ले पाए ।

मौसम की खराबी के चलते राहुल गांधी का हैलीकॉप्टर अल्मोड़ा तक नहीं पहुंच पाया। फिर उन्होंने अल्मोड़ा में हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ को वर्चुअल संबोधित किया। राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार मोदी तो केंद्र की सरकार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चला रहे हैं।

राहुल गांधी दोपहर 12:15 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से चार्टर्ड विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दौरा रद्द होने से बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में मायूसी देखी गई।

पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब होने और विजिबिलिटी कम होने के कारण हेलीकॉप्टर को सुरक्षा की दृष्टि से वापस लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि विमानन सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए आगे उड़ान की अनुमति नहीं दी गई, जिसके बाद राहुल गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

इससे पहले दोपहर करीब 12:20 बजे शुरू हुए वर्चुअल संबोधन में सबसे पहले राहुल गांधी ने अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाने पर अफसोस जताया। इसके बाद उन्होंने राज्य और केंद्र सरकारों पर हमले बोले। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड को बनाने में यहां के लोगों का सपना था। ताकि यहां के युवाओं का भविष्य बने। लेकिन आज राज्य अपने हाथों से नहीं दिल्ली से चलाया जा रहा है। बाहर के लोग यहां की अपार संपदा का फायदा उठा रहे हैं। जो अधिकार जनता का है उन पर चंद पूंजिपतियों का कब्जा हो गया है। उन्होंने कहा कि में आज अल्मोड़ा वासियों से मिलकर बातें करना चाहता था पर यह संभव नहीं हो सका में जल्द ही वापस आऊंगा।

The post खराब मौसम की भेंट चढ़ा राहुल गांधी का अल्मोडा दौरा, कांग्रेस की चुनावी तैयारी को लगा बड़ा झटका, राहुल ने वीडियो कॉल के जरिये किया लोगो को संबोधित, भविष्य में पुनः उत्तराखंड आने की कही बात first appeared on MJ.

The post खराब मौसम की भेंट चढ़ा राहुल गांधी का अल्मोडा दौरा, कांग्रेस की चुनावी तैयारी को लगा बड़ा झटका, राहुल ने वीडियो कॉल के जरिये किया लोगो को संबोधित, भविष्य में पुनः उत्तराखंड आने की कही बात appeared first on MJ.

About The Author