भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मीडिया संपर्क विभाग के प्रमुख राजीव तलवार को राज्य सरकार द्वारा लगातार चौथी बार राजा जी टाइगर रिजर्व का ऑरनरी वन्य जीव प्रतिपालक नामित किया गया है

तलवार ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है कि उन्होंने एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर पुनः उन्हें इस जिम्मेदारी योग्य समझातलवार के मनोनयन पर पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताई है। श्री तलवार स्वयं वन्य जीवों के संरक्षण एवं सुरक्षा हेतु सक्रिय रहने वाले व्यक्ति हैं। उनके कार्यों और योगदान को देखते हुए सरकार ने उन्हें उपरोक्त दायित्व प्रदान किया है
तलवार उत्तराखंड भाजपा के तीन बार आईटी विभाग के प्रमुख रह चुके हैं और वर्तमान में तीसरी बार मीडिया संपर्क विभाग के प्रमुख भी है।
तलवार ने कहा कि वन्य जीवों के प्रति हमें अपना नजरिया सकारात्मक रखना चाहिए क्योंकि हमने उनके प्रवास स्थल को अतिक्रमित किया है, जिससे उनका जन जीवन प्रभावित हुआ है इसी कारण उनके स्वभाव में परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि हम जल्द ही जागरूकता हेतु द्वारा दिशा में अभियान चलाएंगे।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना