देर रात रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टर व स्टाफ के साथ उपचार के दौरान हुई बहस के बाद एक रिटायर्ड फौजी द्वारा गोली चलाये जाने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं अस्पताल प्रबंधक द्वारा पुलिस को तहरीर देने के बाद पुलिस ने रिटायर्ड फायरिंग करने वाले फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरप्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की शुरू।
आपको बता दें कि रविवार की देर रात रामनगर के स्वर्गीय रामदत्त जोशी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में एक रिटायर्ड फौजी की अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों व अन्य स्टाफ से उपचार को लेकर हुई बहस के बाद जमकर बवाल हो गया, बताया जाता है कि इसी बीच रिटायर्ड फौजी द्वारा अस्पताल में अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से की गई हवाई फायरिंग के बाद अस्पताल में भगदड़ मच गई तथा घटना के बाद अस्पताल में मौजूद डॉक्टर व स्टाफ घबरा गए,और चिकित्सकों द्वारा तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को देने के साथ ही रिटायर्ड फौजी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई, मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा चिकित्सक की तहरीर पर आरोपी रिटायर्ड फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.वहीं घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली के वरिष्ठ उप
निरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि ग्राम जस्सागांजा निवासी रिटायर्ड फौजी मनोज गिरी जो रविवार की रात किसी एक अन्य साथी को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल ले गया था, बताया जाता है कि इसी बीच उसकी और डॉक्टर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और उसने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर दी उन्होंने बताया कि इस मामले में अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर पीयूष अग्रवाल की तहरीर पर रिटायर्ड फौजी मनोज गिरी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन, विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता-मुख्यमंत्री
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी, जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति