दुखद-दिनांक 13/09/24 को संजय कुमार टम्टा उम्र 35 वर्ष पुत्र श्री खीम राम टम्टा निवासी धारानौला अल्मोड़ा हाल तैनाती मकड़ाऊं में अध्यापक जो मकड़ाऊं से अल्मोड़ा के लिए निकले थे ।
घर नही पहुंचने पर थानाध्यक्ष दन्या श्री जसविंदर सिंह के नेतृत्व में थाना दन्या पुलिस टीम द्वारा दो दिन लगभग 20 घंटों तक मकडा़ऊ से पनुवानौला लगभग 30 किलोमीटर सर्च अभियान चलाया।
सर्च अभियान के दौरान आज दिनांक 17/09/2024 को गुमशुदा संजय कुमार टम्टा का शव आरतोला के पास सड़क से करीब 300 मीटर नीचे ग्राम खसपड गधेर में स्कूटी सहित मिला। पुलिस टीम द्वारा लोगों की सहायता से रेस्क्यू कर रस्सियों,स्ट्रेचर से शव को सड़क तक लाया गया ।
शव का पंचायतनामा भरकर शव पीएम हेतू मोर्चरी अल्मोड़ा भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया बरसाती नाले की चपेट में आने से दुर्घटना होना प्रतीत होता है।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद