आज दिनाँक 04 नवंबर 2024 को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि 05 ट्रैकर दिनांक 02 नवंबर 2024 को धराली से झंडा बुग्याल-श्रीकंठ ट्रैक पर गए थे जिसमें झण्डा बुग्याल-श्रीकंठ ट्रेक पर बेस कैम्प के ऊपर चांदू झण्डा के आप-पास में एक स्थानीय व्यक्ति सुमित पंवार, ग्राम– सेंज लापता हो गया है। अन्य 04 ट्रेकर्स जो श्रीकंठ कैंप से 300 मीटर पहले बेस कैंप में सुरक्षित है।
उक्त सूचना पर श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF के निर्देशानुसार उपनिरीक्षक सुरेश बिजल्वाण के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम, स्थानीय पुलिस व वन विभाग के जवानों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा लगभग 08 किमी दुर्गम ट्रेक की दूरी तय करने के बाद बेस कैम्प में पहुँचे जहाँ उक्त लापता युवक को सकुशल ढूंढ लिया गया। उक्त युवक पूर्ण सुरक्षित है व बेस कैम्प में ही रुके हुए है।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद