पिछले दो तीन दिनों में उत्तराखंड के पत्रकारो के सूत्रों को भी जिस खबर की जानकारी नहीं थी वो जानकारी अपने सूत्रों के हवाले से लाए है कांग्रेस नेता
कांग्रेस के कई नेताओं के सोशल मीडिया अकॉउंट में ये खबर फैलती दिखाई दी की धामी जल्द हटेंगे और जल्द अनिल बलूनी सीएम बनेगें
हालांकि जितनी तेजी से इस खबर को कांग्रेस के नेता शेयर कर रहें थे असलियत में इस खबर का सर पैर कही दिखाई नहीं दें रहा था उत्तराखंड के पत्रकारों पी अपने तमाम सूत्रों को खंगाल कर थक गए हर जगह से एक ही आवाज आई अरे ये चंडू खाने की खबर कौन उड़ा रहा है
साफ है कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में सूत्र इतने कमजोर दिखे की सीएम धामी के ख़िलाफ़ फेक न्यूज़ का पुलिंदा औंधे मुँह गिर गई
पिछले 3 दिनों से प्रदेश में कैबिनेट और मुख्यमंत्री बदलने की अफ़वाह ने तब ज़ोर पकड़ा जब पत्रकार आदेश रावल ने एक ट्वीट किया
पलक झपकते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के राजनीतिक सलाहकार अमरजीत सिंह ने इस ट्वीट को को रीट्वीट कर इस खबर को और हवा दे दी।
फिर क्या था धामी सरकार के तमाम विरोधी इस खबर की माला बनाकर सोशल मीडिया पर जपने लगे
कोई सांसद अनिल बलूनी को सीएम बना रहा था तो कोई किसी और को। पर एक कहावत है बिना पुख्ता सूत्रों की खबर का पुलिंदा ज़्यादा दिन तक नहीं टिकता।
19 मार्च को सीएम धामी और बलूनी की मुलाक़ात ने इस अफ़वाह पर विराम तो लगाया ही साथ ही प्रदेश भाजपा की एकता को भी बल मिल गया।
हालांकि कहा तो मंत्री मंडल विस्तार की बातें होनी थी लेकिन कांग्रेस वालों ने अपने सूत्रों की खबर लगाकर ना केवल अपना मज़ाक उड़वाया बल्कि कई फर्जी बिना पुख्ता किए खबर चलाने वालों को भी मुसीबत में खड़ा कर दिया जो अब सोशल मीडिया में माफ़ी मांगते फिर रहें है

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना