जानलेवा हमले का SSP हरिद्वार ने लिया संज्ञान, जेल पहुंचा लाठीबाज
🟥 आमने-सामने दुकानों के वर्चस्व को लेकर था विवाद
🟥 आए दिन होती थी आपस में छोटी छोटी बातों को लेकर तीखी बहस
हरिद्वार पुलिस ने सिखाया कानूनी सबक, गिरफ्तार कर भेजा जेल
🟥 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा था वायरल
वीड़ियो देख आक्रोशित आमजन ने त्वरित पुलिस कार्यवाही का किया स्वागत🎊
मंगलौर निवासी नूर आलम पर जानलेवा हमला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।
मामला एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के संज्ञान में आने पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।
हरिद्वार “मंगलौर” पुलिस ने 36 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचकर नियमानुसार जेल भेज दिया।
आरोपी एवं पीड़ित में आमने-सामने दुकानों में वर्चस्व को लेकर आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई-झगड़ा होते रहता था।
स्थानीय जनता ने हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की।
पकड़ा गया आरोपी-
मौहम्मद नईम पुत्र रियासत निवासी ग्राम दुहेडी नगला पुरकजी उ0प्र0

More Stories
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना ईंटों से नहीं, उम्मीदों से बने आशियाने, धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों के सपनों को मिला नया पता
भगवानपुर में आयोजित कलश बंधन महारैली में मुख्यमंत्री धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश