राज्य कार्मिकों के सबसे बड़े संगठन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड का बहुप्रतीक्षित द्विवार्षिक अधिवेशन दिनांक 22 फरवरी 2025, शनिवार को प्रदेश की राजधानी देहरादून में आयोजित किया जाएगा, जिस हेतु राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे एवं प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों, घटक संघों एवं जिला इकाईयों को आज पत्र जारी कर अवगत करा दिया है ।
परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आर पी जोशी ने बताया कि विगत समय में नगर निकाय चुनावों की आचार संहिता लागू होने के कारण परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन पूर्व में आयोजित नहीं कराया जा सका था, किन्तु अब आचार संहिता समाप्ति उपरांत प्रान्तीय कार्यकारिणी द्वारा अधिवेशन को यथाशीघ्र सम्पन्न कराए जाने हेतु दिनांक 22 फरवरी की तिथि निर्धारित कर ली गई है।
प्रदेश प्रवक्ता के अनुसार प्रान्तीय अधिवेशन हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया है, एवं अधिवेशन में सम्मिलित होने वाले सदस्यों हेतु अपर मुख्य सचिव कार्मिक उत्तराखण्ड शासन को दिनांक 21 एवं 22 फरवरी 2025 के अवकाश हेतु आवेदन किया गया है

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद