April 19, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

नाबालिग युवती से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक नैनीताल से गिरफ्तार

दिनाँक 13/04/2025 को वादी निवासी थाना चकराता, जनपद देहरादून ने थाना चकराता लिखित तहरीर दी कि उनके गांव में ही रहने वाले एक व्यक्ति पियाराम जोशी, जो एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है, के द्वारा उनकी नाबालिग बहन के साथ जोर-जबरदस्ती कर शारीरिक सम्बन्ध बनाये तथा घटना के सम्बन्ध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

 

 

 

 

 

 

 

उक्त घटना के बाद प्रार्थी की बहन काफी डर गई तथा उसके द्वारा कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया। वादी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना चकराता पर मु0अ0सं0-03/2025 धारा-64/352/351(2)(3) भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। घटना के बाद से ही अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सर्विलासं तथा मुखबिर के माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर आज दिनांक: 16-04-25 को अभियुक्त पियाराम जोशी को बस स्टैंड नैनीताल से गिरफ्तार किया गया

पुलिस टीम:-

 

1- उ0नि0 दीपक धारीवाल, थानाध्यक्ष कालसी

2- उ0नि0 चन्द्रशेखर नौटियाल, थानाध्यक्ष चकराता

3- व0उ0नि0 विकास रावत, थाना सहसपुर

4- कां0 सुधीर, थाना चकराता

5- कां0 यशपाल, थाना चकराता

6- कां0 नरेन्द्र, (एसओजी)

7- कां0 पंकज (एसओजी

About The Author

You may have missed