
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में दून पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत विगत 04 माह के दौरान पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 4453 व्यक्तियों को थाने लाया गया, जिनके विरूद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 15,43,750/- रू0 का संयोजन शुल्क वसूला गया। इसके अतिरिक्त रात्रि चेकिंग के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 1314 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा सभी वाहनों को सीज किया गया।

More Stories
जब संकट आया, धामी सबसे आगे खड़े मिले, नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
मुख्यमंत्री ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही