कालाढूँगी थाना अंतर्गत कोटाबाग चौकी के स्यात बेडूजाला (देचौरी) गांव में बीते 13 नवंबर को जुआ खेलने के दौरान हुए गोलीकांड का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने अवैध कट्टा भी बरामद किया है। मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा है। मामले की जांच कर रहे एसआई रमेश पंत ने बताया कि कप्तानगंज कोटाबाग निवासी मनोज रजवार ने तहरीर दी थी कि अज्ञात लोगों ने उसके चचेरे भाई विक्रम रजवार को गोली मारी है। जिसका सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में ईलाज चल रहा है।
इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। चौकी प्रभारी एसआई पंत ने बताया कि जांच में घायल विक्रम के बयान में खुलासा हुआ कि कोटाबाग़ चौकी के ग्राम सभा स्यात के बेडूजाला में एक निर्माणाधीन भवन में 7 लोग जुआ खेल रहे थे। घटनास्थल पर प्रदीप पांडे उर्फ मोंटू के पास अवैध कट्टा था। जो जुए में लोगों को डरा रहा था। विक्रम रजवार जुए में जीत गया। मोंटू और रितेश कुमार उर्फ बबली जुए में हार गए। इस बीच मोंटू ने कट्टे में कब राउंड डाला किसी को पता नहीं चला।
तभी रितेश ने कट्टा अपने हाथ में लिया और जुआ जीते विक्रम पर फायर झोंक दिया। फायर विक्रम के पेट में लगा। एसआई पंत ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगह छापे मारे। बीते बुधवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी देचौरी पुल के समीप छिपे हैं। इस पर पुलिस ने उन्हें मौके पर जाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कट्टा और खोखा बरामद किया है। एसआई पंत ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जिले भेज दिया है

More Stories
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन, विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता-मुख्यमंत्री
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी, जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति