
देहरादून
रंगो और खुशी के त्योहार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाने तथा सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु एसएसपी दून द्वारा सभी अधीनस्थो को अपने-अपने क्षेत्रों मे सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा आपसी सौहार्द खराब करने व अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उन्हें निरूद्ध किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में दून पुलिस द्वारा जनपद के चप्पे-चप्पे पर पूर्ण मुस्तैदी के साथ तैनात रहते हुए होली के पावन पर्व को सकुशल सम्पन्न कराया गया। पुलिस की तत्परता से किसी भी क्षेत्र मे किसी भी प्रकार के हुडदंग की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई । दून पुलिस कप्तान के निर्देशों में दून पुलिस द्वारा की गई चाक चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था की सभी संभ्रान्त व्यक्तियों तथा आमजनमानस द्वारा प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
*दून पुलिस परिवार की ओर से सभी देशवासियों को रंगो एवं हर्षोल्लास के त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं।*
The post रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस first appeared on MJ.
The post रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस appeared first on MJ.

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद