उत्तरकाशी, 07 अगस्त 2025 — उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रातः काल NDRF, SDRF और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने मौके पर राहत कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और सभी संबंधित विभागों को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आज सुबह से प्रारंभ हुए हेली रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा करते हुए इसे और अधिक प्रभावी बनाने हेतु जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को शीघ्र सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को प्राथमिकता दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सड़क, संचार और बिजली व्यवस्था की शीघ्र बहाली के निर्देश दिए, साथ ही पेयजल आपूर्ति व खाद्यान्न वितरण की सघन निगरानी और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन में पिछले 24 घंटे से जुटी NDRF, SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमों के साहस, समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए कहा कि, “विपरीत परिस्थितियों में भी इन सभी दलों ने जिस प्रकार अनुकरणीय सेवा भावना दिखाई है, वह आपदा प्रबंधन के लिए एक प्रेरणास्पद उदाहरण है।”
प्रशासन की ओर से राहत शिविरों में भोजन, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सरकार ने भरोसा दिलाया है कि इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावितों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना