देहरादून। विजिलेंस की टीम ने आज मंगलवार को वरिष्ठ सहायक महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण 6 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम द्वारा आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की जारी है। साथ ही अन्य स्थानों पर चल अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज करायी थी कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति (Medical reimbursement) के भुगतान के लिए मुकेश कोटियाल वरिष्ठ सहायक, महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड देहरादून द्वारा 8,500 की रिश्वत की मांग की गयी थी। पीड़ित के अनुसार इसमें से पहले 2,500 रुपए अधिकारी को दे दिए गये थे। उसके बाद पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहता था।
विजिलेंस की टीम द्वारा पीड़ित की शिकायत पर जांच पड़ताल की गई। शिकायत सही पाए जाने पर आज मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड देहरादून में तैनात आरपी वरिष्ठ सहायक को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके आवास की तलाशी ली जा रही है। अन्य स्थानों पर चल अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
निदेशक सतर्कता वी मुरुगेशन ने बताया है कि ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी और कर्मचारी सहित लोक सेवक द्वारा लोक कर्तव्य के निर्वहन में अपने आचरण द्वारा या अन्य प्रकार के असम्यक लाभ के लिए अवैध मांग या किसी को प्रेरित कराकर रिश्वत की मांग की जाती है, या उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो इसकी शिकायत करें. इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर-1064 और Whatsapp नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना