April 18, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर ठगने वाली महिला गिरफ्तार

दून में नौकरी के नाम पर ठगी करने के मामले थम नहीं रहे हैं। खासकर सचिवालय, विधानसभा जैसे प्रतिष्ठानों में नौकरी पाने के लालच में युवा पैसा डुबो रहे हैं। दून में एक महिला ने युवक को सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों ठग लिए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला पर पूर्व में भी तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। महिला ने पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया गया।

नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने बताया कि अमित कुमार निवासी ऋषिकेश द्वारा थाना नेहरु कालोनी पर रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल नाम की महिला द्वारा सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर उसे 26 लाख 55 हज़ार रुपये की रकम धोखाधड़ी से प्राप्त करने तथा सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्ति का फर्जी नियुक्ति पत्र देने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उक्त नियुक्ति पत्र का कूटरचित होना प्रकाश में आया, अभियोग में अभियुक्ता के विरुद्ध प्रभावी साक्ष्य संकलन की कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्ता रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल पत्नी नरेंद्र प्रकाश शर्मा निवासी लेन नंबर ई सारथी वेडिंग पॉइंट के पीछे अलकनंदा एनक्लेव जोगीवाला थाना नेहरू कॉलोनी उम्र 59 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता आयुर्वेदिक विभाग नरेंद्र नगर में प्रधान सहायक के पद पर तैनात है, जिसके विरुद्ध नौकरी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने के संबंध में 03 अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तार महिला

रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल पत्नी नरेंद्र प्रकाश शर्मा निवासी लेन नंबर – ई सारथी वेडिंग पॉइंट के पीछे अलकनंदा एनक्लेव, जोगीवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, उम्र 59 वर्ष।

अपराधिक इतिहास

1- मु0अ0सं0 107/23 धारा 420/467/468 आईपीसी, थाना नेहरुकोलोनी, देहरादून

(2) मु0अ0स0- 13/25 धारा 420 आईपीसी, थाना नेहरुकोलोनी, देहरादून

(3) मु0अ0स0- 463/23 धारा 420 467.468.471. 120 बी आईपीसी, थाना नेहरुकोलोनी, देहरादून

 

 

About The Author

You may have missed