रुद्रप्रयाग
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का भारतीय संविधान के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने देश को एक मजबूत संवैधानिक आधार प्रदान किया और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास किए।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का भारतीय संविधान के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने देश को एक मजबूत संवैधानिक आधार प्रदान किया और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह अनुकरणीय है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। इस दौरान संविधान के मूल सिद्धांतों, समानता और सामाजिक समरसता पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान कालीमठ जिला पंचायत वार्ड से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरोज राणा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा परिवार में सम्मिलित हुई।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, विधायक आशा नौटियाल, अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम कठेत, उपाध्यक्ष महिला आयोग ऐश्वर्या रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला सह प्रभारी रघुबीर सिंह बिष्ट, राज्य मंत्री विजय कप्रवाण, ऋषि कंडवाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी, कार्यक्रम संयोजक विनोद देवशाली, जिला महामंत्री अरुण चमोली, राय सिंह राणा, जिल मिडिया प्रभारी सतेंद्र बर्तवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
The post डॉ. अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय में कार्यशाला, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि first appeared on MJ.
The post डॉ. अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय में कार्यशाला, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना