देहरादून: सालाना तबादला सत्र में मनमाफिक तबादले से चूके 300 शिक्षकों ने तबादला कानून के तहत गठित मुख्य सचिव सचिव समिति के अर्जी लगा दी।
शिक्षा महानिदेशालय इन सभी आवेदनों का परीक्षण कर रहा है। जल्द ही इसकी फाइल शिक्षा मंत्री को भेजी जाएगी। मालूम हो कि तबादला ऐक्ट के दायरे में न आने वाले मामलों पर ऐक्ट की धारा-27 के तहत में मुख्य सचिव समिति विचार करती है। समिति की संस्तुति पर मुख्यमंत्री की मुहर लगने के बाद तबादला कर दिया जाता है।
महानिदेशक (डीजी) शिक्षा झरना कमठान ने बताया कि विभाग में अटैचमेंट, समायोजन आदि पर सख्ती से रोक लगा दी गई है। यदि कोई शिक्षक-कर्मचारी वास्तव में बीमार है यावो किसी विशेष परिस्थिति से पीड़ित है तो उसे स्थायी तबादले की सुविधा दी जाएगी, लेकिन ऐसे मामलों पर अंतिम निर्णय मुख्य सचिव समिति का होगा। अब तक धारा-27 के तहत 300 तक आवेदन मिल चुके हैं। इनका परीक्षण किया जा रहा है। स्क्रूटनी के बाद इन्हें मुख्य सचिव समिति को भेजा जाएगा

More Stories
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन, विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता-मुख्यमंत्री
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी, जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति