चमोली- बद्रीनाथ हाइवे पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक बच्ची को रौंद दिया।बच्ची की तेज रफ्तार स्कोर्पियो की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। दर्दनाक घटना रविवार दोपहर की है जब यूपी नंबर की स्कॉर्पियो बद्रीनाथ से आ रही थी कि अचानक हनुमान चट्ठी और लांबगड़ के बीच अन्य वाहनों को ओवर टेक करते हुए एक बच्ची को वाहन ने रौंद दिया जिसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शी सीताराम रनकोटी ने बताया कि वाहन अन्य वाहनों को ओवरटेक करता हुआ तेज गति से आ रहा था वहीं सड़क के किनारे कुछ बच्चे खेल रहे थे जिनमे से एक बच्ची को स्कॉर्पियो सवार ने रौंद दिया जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता पिता लामबगड़ पुल निर्माण कार्य में मजदूरी करते हैं और नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं सूचना मिलते ही थाना पीपलकोटि की टीम मौके पर पहुंची जहां से बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया लेकिन ओवरस्पीड की वजह से आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना