देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक: 09/8/2026 को विकासनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गौहर वाली गली ढकरानी में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 03 अभियुक्तों 1- फरीद पुत्र मंजूला 2- राकेश पुत्र विश्वनाथ 3- सरीफ पुत्र सबारती को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 1460 रुपये नगद तथा 52 ताश के पत्ते बरामद हुये। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना विकासनगर में मु0अ0सं0 – 243/ 2026 धारा -13G ACT पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- फरीद पुत्र मंजूला निवासी वार्ड नं0- 05 ढकरानी विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 49 वर्ष
2- राकेश पुत्र विश्वनाथ निवासी गुडरिच चाय बगीचा विकासनगर जनपद देहरादून उम्र 48 वर्ष
3- सरीफ पुत्र सबारती निवासी वार्ड नं0- 07 ढकरानी विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 60 वर्ष
*बरामद माल*
1- 1460 /- रुपये नगद।
2- 52 ताश के पत्ते
*पुलिस टीम:*
01- उ0नि0 ओमवीर चौधरी
02- उ0नि0 मयंक त्यागी
03- कानि0 प्रवीन
04- कानि0 कमल किशोर
The post सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 3 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार first appeared on MJ.
The post सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 3 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on MJ.

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना