August 29, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

गंगाजल ले जा रहे कांवड़ियों की चलती बाइक में लगी आग,मौके पर मची अफरा-तफरी

रुड़की

कांवड़ यात्रा के दौरान बहादराबाद में बड़ा हादसा होने से टल गया. कांवड़ियों की चलती बाइक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। इस दौरान बाइक सवार कांवड़िए सुरक्षित रूप से उतर गए थे। घटना पतंजलि योगपीठ के समीप फ्लाईओवर के पास की हैं। जहां पर कांवड़ियों की बाइक जलकर राख हो गई।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के पलवल के रहने वाले कांवड़िए जसमिंदर अपने साथियों के साथ बाइक से गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे। जैसे वह बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के समीप पतंजलि योगपीठ फ्लाईओवर के निकट पहुंचे तो अचानक से उनकी बाइक में धुआं उठने लगा, आग इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गयी। गनीमत रही कि आग लगने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. बाइक सवार कांवड़िए भी सुरक्षित हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी ने बताया कि तत्काल पहुंचकर आग को बुझा दिया गया है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई हैं।

The post गंगाजल ले जा रहे कांवड़ियों की चलती बाइक में लगी आग,मौके पर मची अफरा-तफरी first appeared on MJ.

The post गंगाजल ले जा रहे कांवड़ियों की चलती बाइक में लगी आग,मौके पर मची अफरा-तफरी appeared first on MJ.

About The Author

You may have missed