मुलजिम फरार प्रकरण में हरिद्वार पुलिस का हार्डकोर एक्शन, 07 घंटे के भीतर फरार बदमाश दबोचा
शौच के बहाने अस्पताल से फरार हुआ था शातिर
खोज में युद्ध स्तर पर जिलेभर में चला तलाशी अभियान
मुठभेड़ में घायल बदमाश का चल रहा था उपचार
बीती रात कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में घायल अंशुल सैनी पुत्र प्रवीण कुमार निवासी ग्राम हरचंदपुर थाना मंगलौर हरिद्वार को उपचार हेतु संयुक्त राज्य चिकित्सालय रुड़की में भर्ती किया गया था। जो आज सुबह टॉयलेट जाने के बहाने वाशरूम की खिड़की तोड़ कर फरार हो गया था।
घटना के संबंध में अभियुक्त अंशुल सैनी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के आदेश पर फरार अभियुक्त की तलाश हेतु तत्काल टीमें गठित कर जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार फरार आरोपी की सुरागरसी पतारसी कर पीछा करते हुए घटना के 07 घंटे के भीतर आरोपी को कोतवाली गंगनहर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया।

More Stories
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन, विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता-मुख्यमंत्री
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी, जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति