June 13, 2026

news16uttarakhand

news16uttarakhand

ऋषिकेश में आवास विकास की रहने वाली 18 वर्षीय युवती की गंगा में डूबने की आशंका जताई जा रही है

आपको बता दे कि युवती आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली थी। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा आस्था चौहान उर्फ सोनू ने देर रात आवास विकास स्थित गंगा में छलांग लगाने को आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर वहा भीड़ जमा हो गई और देखते ही देखते वह गंगा की लहरों से ओझल हो गई।

 

 

 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और जल पुलिस की टीम ने आवास विकास स्थित गंगा में और अन्य गंगा घाट तक खोज बिन की, अंधेरा होने पर गंगा में कुछ दिखाई नहीं दिया, जल पुलिस के जवान भी खोजबीन में जुटे हुए रहें लेकिन कामयाबी हाथ न लगी। पुलिस ने बताया कि युवती 12वीं कक्षा की छात्रा है।

About The Author