नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा टल गया। दरसल नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर एक रोडवेज बस का अचानक स्टीयरिंग लॉक हो गया। जिससे बस खाई की ओर से लटक गई।जिससे बस में सवार लोगों की चीखें निकल गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते बस को ब्रेक लगाकर नियंत्रित कर लिया, जिससे बस करीब 500 फीट गहरी खाई में गिरने से बच गई।
जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या UK 07 P A 3250 बरेली से नैनीताल आ रही थी। जैसे ही बस नैनीताल-हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर बल्दियाखान के पास पहुंची। तभी अचानक से बस का स्टीयरिंग लॉक हो गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई की तरफ लटक गई। गनीमत रही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय पर ही ब्रेक लगा लिया। जिससे बस करीब 500 फीट गहरी खाई में गिरने से बच गई
बताया जा रहा है कि जिस समय बस का स्टीयरिंग फेल हुआ, उस समय बस में 30 सवारी बैठे हुए थे। बस खाई में लटकने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही बस चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया। वहीं, रोडवेज इंचार्ज धर्मानंद जोशी ने बताया कि स्टीयरिंग में तकनीकी दिक्कत आने से बस खाई की तरफ लटक गई थी। घटना में बस में सवार किसी सवारी को चोट नहीं आई है। सभी यात्रियों को दूसरी बस से नैनीताल भेज दिया गया

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना