उत्तरकाशी। भैयादूज के पावन पर्व पर रविवार को यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ अपराह्न 12 बजकर 5 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। पुलिस सुरक्षा में माँ यमुना की डोली शनिदेव महाराज की अगुवाई में ढोल-दमाऊ के साथ खरसाली गाँव के लिए रवाना हुई। अब श्रद्धालु शीतकाल में माँ यमुना के दर्शन खरसाली स्थित यमुना मंदिर में कर सकेंगे।
इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम में 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सुरक्षित दर्शन किए, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में कुल मिलाकर लगभग 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यात्रा का लाभ उठाया। उत्तरकाशी पुलिस सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा के प्रति प्रतिबद्ध है और अगले वर्ष श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारी में जुटी है।

More Stories
चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
डॉ. अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यालय में कार्यशाला, मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि
अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री, राज्य में सुधरेगी कनेक्टिविटी, पयर्टन, तीर्थाटन को मिलेगी अभूतपूर्व गति