देहरादून/दिल्ली। ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पंचायत सदस्यों की बड़े स्तर पर खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए के प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने की प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज की बात का केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल
ने भी समर्थन किया है।
प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल से नई दिल्ली में मुलाकात की इस दौरान उन्होंने ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पंचायत सदस्यों की बड़े स्तर पर होने वाली खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए के प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतों में ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने का अधिकार राज्यों को दे दिया जाये। उनकी इस बात का केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने समर्थन करते हुए इस पर विचार करने की बात कही है।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना