नैनीताल : बीते लंबे समय से फरार चल चल रहे
नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोहरा की संपत्ति आज पुलिस ने कुर्क कर दी। आपको बता दें दुष्कर्म और पास्को एक्ट में नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज है लेकिन पुलिस को चकमा देकर वह नेपाल फरार हो चुका है जिसके घर की आज पुलिस ने कुर्की कर दी। मुकेश बोरा के पैतृक घर समेत दोनों घरों की पुलिस ने कुर्की की है। शुक्रवार को पुलिस ने मुकेश के दोनों घरों से सारा सामान कुर्क कर लालकुआं कोतवाली पहुंचा दिया है। बोरा के दोनों घरों से कुर्क किए गए सामान का मूल्यांकन एक सप्ताह बाद किया जाएगा
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया मुकेश बोरा की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। इसके अलावा पुलिस मुकेश बोरा के करीबियों से भी पूछताछ कर रही है। आरोपी मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं वहीं पुलिस की टीम दबिश दे रही हैं। मुकेश बोरा को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा
एसएसपी ने बताया पुलिस द्वारा मुकेश बोरा के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धारा 82 के तहत घर के बाहर नोटिस चस्पा और उद्घोष की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा मुकेश बोरा फिर भी पुलिस को आत्मा समर्पण नहीं करता है तो कोर्ट से आदेश लेकर मोस्ट वांटेड और इनाम घोषित किया जाएगा।

More Stories
आमजन की सुरक्षा को हर पल मुस्तैद दून पुलिस, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु लगातार की जा रही सघन चैकिंग
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3 की तलाश जारी घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के दुःखद मृत्यु की सूचना